भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में शनिवार को खेल दिवस के मौके पर टीएनबी ब्लू और टीएनबी रेड में मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने किया। प्राचार्य ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए खेल दिवस की उपयोगिता पर अपनी बातें कही। टीएनबी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट पर 87 रन बनाया। ओम प्रकाश ने 39 रनों का योगदान दिया। रेड की तरफ से प्रशांत ने एक ओवर में एक रन देकर तीन विकेट लिया। रेड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में पांच विकेट पर 78 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हैंडबॉल में भभुआ ने मोहनियां की टीम को हराया रेड की तरफ से प्रिंस ने 23 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर डॉ. अजीत कुमार, विरेंद्र मिश्रा, अकरम अल...