भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की रविवार को होने वाली आमसभा अब बहुद्देशीय प्रशाल की जगह टीएनबी कॉलेज हॉल में होगी। इसके लिए महासंघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने सूचना जारी कर दी है। इस बैठक में महासंघ से लेकर विवि की सभी इकाइयों के कर्मचारियों के शामिल होने की अपील मंत्री ने की है। सुबह 10.30 बजे बैठक शुरू होगी। बैठक में बनाई गई रणनीति के बाद विवि प्रशासन के समक्ष मांग रखते हुए आंदोलन की शुरुआत होगी। प्रक्षेत्रीय मंत्री ने बताया कि बैठक में आठ एजेंडों पर चर्चा होगी। इसमें संविदाकर्मियों के सेवा विस्तार एवं मानदेय भुगतान का भी मुद्दा रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कल होगी कर्मचारी महासंघ की आमसभा इसके अलावा कर्मचारियों के वेतन कटौती की वापसी, ...