Bhagalpur News: टीएनबी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, 16 विद्यार्थी शार्टलिस्ट
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग में एक बैंक के इश्योरेंस द्वारा बुधवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में कॉलेज के विभिन्न संकायों के करीब 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 16 विद्यार्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इस मौके पर कंपनी ओर से धीरेंद्र कुमार चौधरी, मिलन कुमार एवं आकाश पंडित उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. निधि वर्मा, सबा नाज तथा बॉयोटेक्नोलॉजी के शिक्षक विवेक आनंद उपस्थित थे। यह आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दीपो महतो के निर्देश पर लगाया गया था। समन्वय डॉ. राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.