भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर। टीएनबी कॉलेज मुख्य द्वार पर शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने पर भीषण जाम लग गया। इस कारण काफी देर तक वाहन एक छोर से दूसरी छोर तक नहीं जा पा रहे थे। सूचना मिलने पर ललमटिया थानेदार बिपिन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत से एक लाइन में वाहनों को कतार लगवाई। साथ ही ओवरटेक करने वाले वाहन चालकों को हड़काया, तब जाकर जाम खत्म हुआ। जाम के कारण काफी संख्या में स्कूली वाहन फंसे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...