भागलपुर, अगस्त 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। विक्रमशिला सेतु बंद की तारीख टल सकती है। गंगा में बढ़े जलस्तर का हवाला देकर जिला प्रशासन ने मुख्यालय से सेतु बंद की तारीख कम से कम 15 दिन आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पथ निर्माण विभाग के सचिव को अनुरोध पत्र भेजा है।

सेतु बंद होने की वैकल्पिक व्यवस्था इधर, पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था में नाव की बजाय जलयान के सुरक्षित संचालन पर विचार कर रहा है। अपर समाहर्ता (आपदा) कुंदन कुमार ने बताया कि बाढ़ और त्योहार को देखते हुए सेतु बंद करने की तारीख कम से कम 15 दिन आगे बढ़ाने का आग्रह मुख्यालय से किया गया है। फिलहाल मुख्यालय के निर्देश की प्रतीक्षा है। वैसे प्रशासन 28 अगस्त को ही अंतिम मानकर वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने में जुटा ...