भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा पर झूलनोत्सव के अंतिम दिन बटेश्वर स्थान के नागा बाबा मंदिर स्थित ठाकुरबाड़ी, कहलगांव नगर के धारिक्षण महाराज ठाकुरबाड़ी, कालीघाट और अनादीपुर सहित विभिन्न ठाकुरबाड़ियों में दर्शन-पूजन के लिए शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ठाकुरबाड़ियों में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, जानमुहम्मदपुर स्थित शीतला स्थान मंदिर में अखंड संकीर्तन का आयोजन जारी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झूलन उत्सव मनाया गया यह भी पढ़ें- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा रोहितेश्वर धाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...