Bhagalpur News: ज्वेलरी दुकान में चोरी का खुलासा, आभूषण बरामद, ममेरे-फुफेरे भाई गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड में आभूषण की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। कांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी हुआ आभूषण भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने में शामिल इशाकचक थाना क्षेत्र के छोटी लाइन झोपड़पट्टी के रहने वाले मो. अफसार उर्फ प्याऊ और उसके फुफेरे भाई शाहकुंड थाना क्षेत्र के जानीपुर के रहने वाले मो. सलमान को गिरफ्तार किया गया है। चोरी हुआ सारा आभूषण बरामद कर लिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी अतुलेश झा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि घटना को लेकर श्री श्याम ज्वेलर्स के संचालक सुरेंद्र वर्मा ने 17 अगस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.