Bhagalpur News: ज्योतिष हत्याकांड: 50-50 हजार की सुपारी देकर कराई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। कदवा थाना क्षेत्र में 13 अक्टूबर की रात ज्योतिष कुमार सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले का नवगछिया पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सोमवार को नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर की रात कदवा थाना क्षेत्र के गोलाटोला के समीप मोटरसाइकिल से घर लौट रहे ज्योतिष कुमार सिंह को अपराधियों ने रोककर पीछे से गोली मार दी थी, जिससे ज्योतिष की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में उसकी मां के आवेदन पर कदवा थाना में कांड दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.