Bhagalpur News: जेपीएल सीजन-2: स्टेथो स्टॉर्म को हराकर ज्वाइंट किलर्स बनी चैंपियन
भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित जवाहरलाल नेहरू प्रीमियर लीग (जेपीएल) सीजन-2 का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मैच में ज्वाइंट किलर्स ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्टेथो स्टॉर्म को शिकस्त दी और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. श्रीकांत सुमन की कप्तानी वाली स्टेथो स्टॉर्म की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 140 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. तमसील एजाज के नेतृत्व वाली ज्वाइंट किलर्स की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ज्वाइंट किलर्स ने महज 13.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले ज्वाइंट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.