Bhagalpur News: जेएलएनएमसीएच में मुफ्त एचआईवी जांच किट मौजूद, फिर भी बाहर से खरीद रहे मरीज
भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल की सेंट्रल पैथोलॉजी में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद इमरजेंसी मरीजों से बाहर की दुकानों से एचआईवी जांच किट मंगवाई जा रही थी। मामले की शिकायत सोमवार को अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह के पास पहुंची। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मंगलवार को सेंट्रल पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था देख उपाधीक्षक भड़क उठे। उन्होंने जिम्मेदार कर्मियों को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि जब अस्पताल में किट मौजूद है, तो मरीजों पर आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है? उन्होंने यह भी पूछा कि यदि किट की कमी थी, तो प्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.