Bhagalpur News: जेएलएनएमसीएच के ब्लड बैंक में महज 20 यूनिट ब्लड बचने पर जताई चिंता
भागलपुर, सितम्बर 17 -- Bhagalpur News: भागलपुर। सबौर के सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत कुमार झा ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के ब्लड बैंक में महज 20 यूनिट रक्त उपलब्ध होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने बुधवार को ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप से मुलाकात कर आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की उदासीनता के कारण शहर में रक्तदान जागरूकता और सम्मान समारोह आयोजित नहीं हो रहे हैं, जिससे स्थिति बिगड़ी है। उन्होंने अपने बेटे कुमार स्वप्निल से रक्तदान करवाकर युवाओं से भी रक्तदान की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.