Bhagalpur News: जूनियर जिला योग खेल प्रतियोगिता 16 अगस्त को
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। भागलपुर जिला योग खेल संघ के तत्वावधान में नवगछिया योग एकेडमी के द्वारा जूनियर जिला योग खेल प्रतियोगिता का आयोजन गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल नवगछिया में 16 अगस्त को किया जाएगा। जिला संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि अच्छे खिलाड़ी का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय योग खेल प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में खेलने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नौ अगस्त निर्धारित की गई है। बिहार योग संघ के द्वारा राज्य योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 को मुंगेर में होने जा रहा है। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धर्मचंद भगत, संजय सिंह, शिवशंकर कुमार, मो. गुलाम मुस्तफा, पूजा कुमारी को तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.