Bhagalpur News: जुलाही मोहल्ले में बोरिंग खराब, ठप हुई जलापूर्ति से पानी के लिए तरसे लोग
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 39 स्थित जुलाही मोहल्ले में बुधवार रात अचानक बोरिंग की मोटर खराब होने से गंभीर जलापूर्ति संकट गहरा गया है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए खासी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही नगर निगम की जलकल शाखा की टीम मौके पर पहुंची और बोरवेल से खराब मोटर पंप को बाहर निकाला। पार्षद प्रतिनिधि मिंटू कुरैशी ने बताया कि शुक्रवार को नई मोटर लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद ही जलापूर्ति बहाल हो सकेगी। तब तक मोहल्ले के लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.