भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू हो गई है। जुबक संघ की ओर से रविवार को मारवाड़ी पाठशाला परिसर में दुर्गापूजा और पंडाल निर्माण को लेकर खूंटी पूजन किया गया। पंडित संजय कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कराई। आयोजन का संचालन सचिव बबन साहा ने किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार पंडाल का निर्माण जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। पंडाल की ऊंचाई करीब 110 फीट होगी। खूंटी पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का काम शुरू होगा। मौके पर अध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह, विभू घोष, डॉ. शांतनु घोष, विजय कुमार यादव, अरविंद मंडल, अमर वर्मा, कुणाल जायसवाल, रितिक सिन्हा, ओम अग्रवाल, अमन सिंह, रिंकी राय, आशीष कश्यप, आदित्य, राहुल पचेरीवाला, अमित साह, टुनटुन अनमोल आदि मौजूद ...