भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर के पास जुगाड़ गाड़ी और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है। घायल बाइक सवार की पहचान जगन्नाथपुर गांव के अंकुश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोदीपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...