भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में पशु सखियों की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक वरुण जायसवाल ने की। बैठक में उपस्थित पशु सखियों को आजीविका विशेषज्ञ दीपक कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य, स्थानीय स्तर पर बाजार की उपलब्धता और स्वरोजगार को मजबूत करने के लिए उक्त निर्णय भी लिए गए। बैठक के अंत में प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने सभी पशु सखियों को पूरी निष्ठा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीण दीदियों की आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...