Bhagalpur News: जीरोमाइल में जुए के फड़ पर छापेमारी, 10 धराए
भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नगदी सहित अन्य सामान बरामद किए गए। इसको लेकर एसडीपीओ सिटी-प्रथम हेमंत सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुए का फड़ चलने की सूचना पर एसएसपी ने कार्रवाई के लिए पुलिस की टीम का गठन किया। टीम ने औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के तहत मीराचक, गोपालपुर और नवटोलिया में छापेमारी की। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनमें नवीन मंडल, विकास कुमार, नीतीश कुमार, मो. इम्तियाज, ऋषि कुमार, छट्ठू मंडल, ज्ञानी कुमार, विजय मंडल, कुमोद कुमार और जय इंद्रेश मंडल शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 6260 रुपये नगद, पांच मोबाइल व तीन ताश की गड्डी बरामद किया है। पुलिस की टीम में औद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.