Bhagalpur News: जिले में दर्ज की गई 21.4 एमएम वर्षा
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले में तेज बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी आंकड़ों के मुतबिक 21.4 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सापेक्ष आर्द्रता सुबह 6.40 बजे 92 प्रतिशत एवं दोपहर 1.40 बजे 78 प्रतिशत रही। पूर्वा हवा 4.6 किमी/घंटा की रफ्तार से चली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार तक चमक के साथ आंधी, चलने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। यह जानकारी नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.