Bhagalpur News: जिले में अलग-अलग घटनाओं में डूबने से नौ लोगों की मौत
भागलपुर, सितम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में डूबने से सोमवार को नौ लोगों की मौत हो गई है। अकेले सुल्तानगंज में एक ही जगह डूबने से छह की मौत हो गई। कजरैली में दो और बिहपुर में एक की मौत हुई। जान गंवाने वालों में तीन बच्चे, पांच बच्चियां और एक महिला शामिल हैं। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर तरैटा चौकी बहियार के पोखर में सोमवार की सुबह कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर स्नान करने गए छह बच्चे-बच्चियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 विष्णु टोला निवासी पूरन मंडल की पुत्री पूजा कुमारी (15), राहुल कुमार (12), रंजन कुमार के पुत्र विकास कुमार (12), विनोद मंडल के पुत्र आयुष कुमार (13), वाल्मीकि मंडल की पुत्री मीनाक्षी कुमारी (13) तथा रजंदीपुर, सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.