भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गंगानदी में बाढ़ का असर जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है, नदी किनारे बने सरकारी स्कूल पानी में घिरते जा रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम सात बजे तक 76 सरकारी विद्यालय बाढ़ से घिर चुके हैं। इससे 15 हजार से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा सुल्तानगंज प्रखंड के 20 स्कूल परिसर व आसपास पानी भर गया है। वहीं नाथनगर व पीरपैंती के 16-16 स्कूल व नगर निगम क्षेत्र के चार विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जबकि इस्माईलपुर के आठ, रंगरा के सात, कहलगांव के नौ, नारायणपुर औरखरीक के सात-सात, सबौर के चार, गोपालपुर के दो और शाहकुंड के एक स्कूल बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। यह भी पढ़ें- भागलपुर में फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी जबकि शनिवार शाम को गंग...