Bhagalpur News: जिला वॉलीबॉल संघ ने डीएसओ को दी विदाई
भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ ने जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) भागलपुर जय नारायण कुमार के लिए शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। डीएसओ को वॉलीबॉल के प्रतीक चिह्न सहित अन्य सामग्रियों के साथ विदाई दी। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इतने लंबे कार्यकाल में खेल संघों के साथ डीएसओ ने जबरदस्त समन्वय दिखाया। उनके शालीन और सबको साथ लेकर चलने वाले व्यवहार ने सभी को काफी प्रभावित किया। यही वजह है कि सभी संघ जिला खेल विभाग के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहा। इस दौरान जिला संघ के सचिव अजय राय, संयोजक नील कमल राय, आयोजन सचिव निखिल कुमार सिंह, अखिल राय, नवगछिया संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार, सचिव निलेश कुमार, एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम, रहीद अख्तर, पीयूष कुमार, त्रिदीप सिंह, बंटी, सर्वेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.