Bhagalpur News: जिला नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर प्रो. गौतम का सम्मान
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्र ने की। इस दौरान भागलपुर जिला नागरिक परिषद के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत प्रो. गौतम को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दीं। मौके पर हैप्पी आनंद, कुमार अशोक शर्मा, यशवंत कुमार सिंह, जुगनू कुमारी, उषा कुमारी समेत महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.