Bhagalpur News: जिप अध्यक्ष ने मवि औलियाबाद का किया निरीक्षण
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। भागलपुर जिप अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, पछियारी टोला औलियाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बिहपुर पश्चिम-01 के जिला परिषद प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन, मूलभूत सुविधाओं तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। जिप अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक सहित शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.