भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: सबौर संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के साटन पोखर जीतो बिशनपुर में बुधवार को 5 वर्षीय बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान साटन पोखर जीछो निवासी विक्की पासवान के पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात पता चला कि बालक को सांप से डस लिया है उसके बाद इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कारण जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में लोदीपुर थाना के प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह ने कहा कि किसी ने जानकारी थाने को नहीं दी गई है मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: किसान और फल विक्रेता को सांप ने डसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...