भागलपुर, अक्टूबर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद नवगछिया की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम जाह्नवी चौक पर तीन माह के लिए अस्थायी सरकारी बस पड़ाव बनाएगा। इसको लेकर डीएम के निर्देश पर शनिवार को भागलपुर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष कुमार पांडेय और पूर्णिया परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजिताभ आनंद ने नवगछिया एसपी वैभव शर्मा से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार जाह्नवी चौक से एक बार में दो बसें खड़ी कर यात्रियों को रवाना किया जाएगा। बस के खुलने के बाद अगली दो बसें वहां लगाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: फेरी सेवा का अनावश्यक उपयोग न करने की जिला प्रशासन की अपील यहां से पूर्णिया, खगड़िया और बेगूसराय के लिए बसों का परिचालन किया जा...