Bhagalpur News: जाह्नवी चौक के पास दो बाइक में हुई टक्कर, युवक की मौत
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर जाह्नवी चौक के पास दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक गोपालपुर के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के साढ़ू का बेटा था। हादसा बीते गुरुवार की दोपहर की है। मृतक की पहचान ईस्माइलपुर के छोटी परबत्ता निवासी वासुकीधर मंडल के बेटे संतोष कुमार (21) के रूप में हुई है। बीते गुरुवार की रात संतोष ने दम तोड़ दिया था। शुक्रवार को बरारी पुलिस कैंप की तरफ से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में मृतक के परिजनों ने फर्द बयान दर्ज कराया है। मृतक संतोष के परिजनों ने बताया कि संतोष बीते गुरुवार की दोपहर भागलपुर से ईस्माइलपुर अपने घर जा रहा था। बाइक पर संतोष के साथ दो अन्य साथी सवार थे। बाइक संतोष ही चला रहा था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.