Bhagalpur News: जाम से मुक्ति के लिए शहर में सड़क चौड़ीकरण और फ्लाईओवर की निर्माण पर चर्चा
भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने को लेकर बुधवार को जिला अतिथि गृह में पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भारत विकास परिषद की अंग शाखा और सत्यम शाखा के साथ कई समाजिक संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया गया। वहीं बैठक में बड़ी पोस्ट ऑफिस चौक से एमजी रोड होते हुए चंपानगर तक सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा घंटाघर के आसपास के क्षेत्र का सुनियोजित विकास और जरूरत के अनुसार शहर में फ्लाईओवर निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, रेलवे स्टेशन जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.