भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। ग्राम साथी द्वारा संचालित प्रगति परियोजना के अंतर्गत चयनित प्रेरकों का तीन दिवसीय जागृति प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित दीदी अधिकार केंद्र में शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन सीओ चन्द्रशेखर कुमार, जीविका के बीपीएम जाहिद इमाम, मुखिया अंबिका मंडल तथा परियोजना निदेशक देवानंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने प्रेरकों को गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं समुदाय में प्रभावी सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...