Bhagalpur News: जहाज पर बाइक के साथ सफर पर रोक तीन दिनों के लिए और बढ़ी
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। गंगा के जलस्तर में अपेक्षित कमी नहीं होने और नवगछिया की ओर एप्रोच रोड में कटाव के मद्देनजर फेरी सेवा में बाइक लेकर जाने में रोक को तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार शाम को जारी सूचना के अनुसार बियाडा घाट, बाबूपुर घाट/डीपीएस घाट एवं जाह्नवी चौक, नवगछिया से संचालित फेरी सेवा में बाइक के आवागमन पर लगाई गई रोक को तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है जो 10 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 08, 09 एवं 10 अक्टूबर इन तीनों घाटों पर बाइक लेकर न आएं। बाइक के साथ फेरी सेवा पर इस अवधि में पूर्णतः रोक रहेगी।वहीं एप्रोच रोड पर हो रहे कटाव को रोकने एवं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फ्लड कंट्रोल एवं जल संसाधन विभाग की टीम द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.