भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौंन स्थित जहाज घाट में मिट्टी कटाई को लेकर विवाद का शुक्रवार को दोनों पक्षों की बैठक में आपसी सहमति से समाधान करा लिया गया। इंग्लिश चिचरौंन की सरपंच प्रियंका देवी के आवास पर आयोजित बैठक में मिट्टी कटाई करने वाले पक्ष, छठ पूजा समिति जहाज घाट के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। मिट्टी कटाई करने वाले पक्ष के मो. अनवर खान और शबनम ने घाट से काटी गई मिट्टी को वापस भरकर समतल करने की बात स्वीकार की। दोनों पक्षों की सहमति के बाद विवाद को आपसी समझौते के आधार पर समाप्त कर दिया गया। बैठक में पैक्स अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, राकेश कुमार, अंशु, दिवेश सहित दोनों पक्षों के लोग और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...