Bhagalpur News: जहाज घाट पर व्यवस्था के दावे के बीच पहले दिन परेशान रहे यात्री
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। जाह्नवी गंगा घाट पर जहाज परिचालन के पहले दिन ही प्रशासन सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घाट पर यात्री कड़ी धूप में जहाज का इंतजार करते नजर आए। 12 जहाजों के आने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक सात जहाज ही पहुंच सके हैं। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण जहाजों पर सवार होने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। घाट पर जहाजों के परिचालन का समय सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। एक जहाज को यात्रियों से पूरी तरह भरने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है। इस दौरान टेंट लगा होने के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री खुले आसमान के नीचे तेज धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। दूसरे घाटों पर यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.