भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भागलपुर में हो रहे कटाव निरोधक कार्य की जानकारी ली। सचिव ने इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध के स्पर-8 और स्पर-9 के बीच क्षतिग्रस्त तटबंध का पुनर्स्थापन एवं सुरक्षात्मक कार्य एवं स्पर-9 का पुनर्स्थापन एवं सुरक्षात्मक कार्य की जानकारी ली। इसमें बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, कटिहार के मुख्य अभियंता ने बताया कि इस्माईलपुर-बिन्दटोली तटबंध के स्पर संख्या-8 एवं 9 के बीच कराये जा रहे कटाव निरोधक कार्य की प्रगति में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया। सचिव ने कार्यों का दैनिक कार्यक्रम तैयार करते हुए शेष बचे कार्यों को गुणवत्ता एवं विशिष्टि के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन रीचों में शीट पाइल ड्राइविंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। ...