भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को शहर के मायागंज व सदर अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम साफ रहने के कारण दूर-दराज इलाके से भी मरीज इलाज कराने पहुंचे। मायागंज अस्पताल की ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लगी हुई है। पर्ची कटाने के बाद मरीजों को डॉक्टर चेंबर, पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी जांच समेत दवा काउंटर की कतार में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ रहा है। इधर, डॉक्टरों ने बताया कि इस समय संक्रमण समेत जल-जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। सर्दी, खांसी व बुखार जैसी संक्रमित बीमारियों के अलावा दूषित पानी के सेवन से होने वाली बीमारी टायफाइड और पीलिया जैसे मरीज बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : ओपीडी में मरीजों...