Bhagalpur News: जलापूर्ति योजना को लेकर हुई निगम में समीक्षा
भागलपुर, सितम्बर 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता नगर निगम में गुरुवार को शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने बुडको की टीम के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बरहपुरा, मानिक सरकार चौक और नाथनगर क्षेत्र में प्रस्तावित जलमीनार के निर्माण में आने वाली समस्या पर चर्चा हुई। बैठक में जानकारी मिली कि बरहपुरा में डिजाइन के अनुसार जमीन कम है। नगर आयुक्त ने जमीन के मुताबिक डिजाइन तैयार करने को कहा है। इसी तरह नाथनगर स्थित इंटर स्तरीय बालिका विद्यालय परिसर में जलमीनार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिट्टी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.