Bhagalpur News: जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ कहलगांव
भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। शाम करीब छह बजे मारवाड़ी टोला स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से भगवान का रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ खींचा। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का शृंगार किया गया। पंडित संजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान को भोग अर्पित कर दर्शन-पूजन किया。 यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हुआ रथयात्रा मार्गरथयात्रा का मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.