Bhagalpur News: जयंती पर नेपाली की प्रसिद्ध रचनाओं का पाठ एवं गायन
भागलपुर, अगस्त 15 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। राष्ट्रकवि गोपाल सिंह नेपाली की 115वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय कन्या प्राथमिक विद्यालय अकबरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिन्दी शिक्षक दिवाकर कुमार दास ने किया। विद्यालय की एचएम पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं ने कवि नेपाली की प्रसिद्ध रचनाओं का पाठ एवं गायन किया। मौके पर शिक्षक निरंजन कुमार सिंह, गौरव कुमार, मुकेश एवं विशेखा कुमारी समेत स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.