भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मंगलवार को जिले के 1 लाख 93 हजार 973 लाभार्थियों के बैंक खातों में अक्टूबर माह की पेंशन राशि सीधे भेज दी गई। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 21 करोड़ 33 लाख 70 हजार 300 रुपये का भुगतान किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा पूरे बिहार के 1.09 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1205 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने वृद्धजनों, दिव्यांगों और विधवा पेंशनधारियों के साथ राज्य मुख्यालय से प्रसारित लाइव टेलीकास्ट में भाग लिया। राशि हस्तांतरण के बाद डीएम ने सभी लाभार्थियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News:...