Bhagalpur News: जमुई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक समेत 3 गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 21 -- Bhagalpur News: जमुई। अवैध हथियार तस्करों और निर्माताओं के खिलाफ जमुई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिकंदरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए एक संदिग्ध की निशानदेही पर पुलिस ने मिर्जा पाठकचक नहर पार घने जंगल में छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से फैक्ट्री संचालक, उसके सहयोगी और एक संदिग्ध सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बड़े पैमाने पर हथियार बनाने के उपकरण और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.