Bhagalpur News: जमुई : सेवा में भूमि विवाद में मारपीट एक महिला घायल
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: गिद्धौर (जमुई) से सुमन सौरव की रिपोर्ट गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। इस मारपीट में एक महिला कंचन देवी घायल हो गई हैं। घटना के बाद घायल महिला को ईलाज के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पीड़ित महिला ने बताया है कि सेवा गांव निवासी पड़ोस के ही गोकुल यादव के परिजनों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। महिला का कहना है कि मामूली जमीन विवाद के कारण मारपीट की गयी है। जिसमें उसे चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.