भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: सिकंदरा (जमुई) से सुभाष कुमार पांडेय की रिपोर्ट सिकंदरा थाना की पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 26 मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से दो कथित पशु तस्कर को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अत्यंत अमानवीय तरीके से कुल 26 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। जब्त किए गए मवेशियों में 23 गाय, दो बैल तथा एक सांढ़ शामिल हैं। मौके से पुलिस ने बरबीघा थाना क्षेत्र के कुटौत गांव निवासी शिव कुमार...