Bhagalpur News: जमुई : सरौन मेले की भीड़ भाड में लापता चीकू चकाई के तीनघरा गांव से बरामद, परिजनों को सौंपा गया
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: चकाई, निस। गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छाताबाद निवासी जीतेन्द्र कुमार चौधरीणका 4 वर्षीय पुत्र चीकू कुमार जो सरौन मेले में भटक गया था उसे गुरुवार को चकाई के तीनघरा गांव।से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा भटकते-भटकते चकाई पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बच्चे को देखकर इसकी सूचना चकाई पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि अमित कुमार तिवारी को दी।सूचना मिलते ही अमित कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और बच्चे को अपने साथ लेकर चकाई थाना आए। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि बच्चे को बरामद करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि एक बच्चा तीनघरा गांव में है। इसके बाद परिजनों को सूचना* देकर चकाई थाने बुलाया गया। और बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.