Bhagalpur News: जमुई : शिक्षकों के बकाया फोल्डर जमा करने की पुन: अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित
भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से संजय बर्णवाल की रिपोर्ट जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन और भत्ते के सत्यापन को लेकर बकाया फोल्डर जमा करने की अंतिम तिथि एक बार फिर निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने इसके लिए 11 नवंबर की तिथि तय की है। इस दिन संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को छूटे हुए शिक्षकों के फोल्डर और शपथ पत्र अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से छह नवंबर को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, पूर्व में 13 से 16 अक्टूबर और फिर 17 अक्टूबर को प्रखंडवार काउंटर की व्यवस्था कर शिक्षकों के फोल्डर जमा कराए गए थे। इसके बावजूद कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने निर्धारित समय पर सभी आवश्यक कागजात जमा नहीं किए। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.