भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: जमुई से मनोज कुमार तिवारी की रिपोर्ट स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) दिलीप कुमार राय को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान श्री राय को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा गत 12 सितंबर 2026 को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं अधिकाधिक मामलों के त्वरित निष्पादन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रशस्ति-पत्र माननीय न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं सदस्य सचिव, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा निर्गत किया गया है। समारो...