भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: सिकंदरा (जमुई) से सुभाष कुमार पांडे की रिपोर्ट सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में शनिवार की सुबह रास्ते को लेकर भूमि विवाद में दो पक्ष में हुई जमकर मारपीट, मारपीट में एक पक्ष से तीन महिला सहित नौ लोग घायल एवं दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार पिता मुकेश यादव का ननिहाल मानपुर गांव है। जहां उन्हें जमीन मिली है। वही रास्ते को लेकर मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से अवधेश यादव पिता स्वर्गीय रामस्वरूप यादव पत्नी सुमा देवी एवं पुत्री पूजा कुमारी, पुत्र बिट्टू कुमार, ज्योति कुमार, दीपक कुमार, छोटेलाल यादव पिता स्वर्गीय रामस्वरूप यादव, पत्नी संजू देवी एवं पुत्र सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से नीतीश कुमार पिता मुकेश यादव घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लि...