भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बरमनिया गांव निवासी 16 वर्षीय आजाद कुमार पासवान की शुक्रवार शाम भौड़ी नदी घाट में डूबने से मौत हो गई। करीब 15 घंटे की खोजबीन के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नदी से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बरमनिया गांव निवासी सरवन पासवान के पुत्र आजाद कुमार पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आजाद दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आजाद इंटर की पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा मुंद्रिका पासवान ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 आजाद गांव के ही एक अन्य लड़के के साथ शौच करने के लिए भौड़ी नदी घाट गया था। शौच के बाद पानी लेने के दौरान नदी किनारे कजरी लगे स्थान पर आज...