भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: झाझा (जमुई) से अरुण कुमार बोहरा की रिपोर्ट दशकों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए शारदीय नवरात्र की संपन्नता के बाद स्थानीय श्री-श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को कुंवारी कन्या भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में विधिवत तौर पर जहां 108 कुंवारी कन्याओं ने भोजन किया। वहीं उनके साथ-साथ लगभग पांच सौ अन्य 'दुर्गाओं' के अलावा वॉलंटियर एवं मां की महिला सेविका आदि ने भी भोजन रूपी प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति द्वारा 108 कन्याओं को चुनरी,दक्षिणा एवं उपहार से स्नेह भरे भाव के साथ सम्मानित भी किया गया। मंदिर समिति के मंत्री सह नवरात्र महोत्सव के संयोजक प्रभाष बंका व अन्य ने बताया कि मां के दरबार में अपेक्षा से खासी अधिक तादाद में कन्याएं पहुंची थी और जो भी आईं वे मां का प्रस...