भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव में भूमि विवाद के रंजिश में शनिवार की सुबह 9:00 बजे दबंग पड़ोसियों ने तलवार, लोहे की रॉड और हथियार के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बेरहमी से मारकर एक ही परिवार के 07 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : रास्ते को लेकर भूमि विवाद में दो पक्ष में हुई जमकर मारपीट घायलों में अवधेश यादव और उनकी पुत्री पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, पुत्र बिट्टू कुमार, भाई छोटेलाल याद...