भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: चकाई निस। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार देर शाम सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण, गोला चकाई में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा और मेले को सफल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उत्कृष्ट सेवा देने वाले पूजा समिति के पुराने और नई कमेटी के लगभग तीन दर्जन सदस्यों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शालिग्राम पांडे एवं अमरनाथ चौधरी ने किया।पूजा कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, राजीव रंजन पांडे एवं महेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से बीडीओ मनीष आनंद, उपाध्यक्ष भुनेश्वर पासवान, संतु यादव आदि सदस्यों को अंगवस्त्र, गमछा, कलम, डायरी देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दुर्गा पूजा समिति ने सफाईकर्मियों को किया सम्मानित और दुर्गा पूजा के स...