Bhagalpur News: जमुई : निर्माणाधीन अपर क्यूल जलाशय परियोजना को किया क्षतिग्रस्त
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट निर्माणाधीन अपर किऊल जलाशय परियोजना को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की गई। जांच में नहर को क्षतिग्रस्त पाने के बाद खैरा थाना में अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, जमुई ने जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि खैरा के बरियारपुर के समीप निर्माणाधीन अपर किऊल मुख्य नहर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। गिद्धेश्वर पहाड़ी से सटे वीरान इलाके में इस गतिविधि की भनक मिलते ही तत्काल एसपी विश्वजीत दयाल को उनके द्वारा सूचित किया गया। सूचना मिलते ही खैरा थाना की रात्रि गश्ती पुलिस टीम सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ अविलंब मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.