Bhagalpur News: जमुई : धान रोपनी कर सड़क पर जल भराव को ले जताया विरोध
भागलपुर, अगस्त 3 -- Bhagalpur News: जमुई से सुधांशु कुमार की रिपोर्ट झाझा, निज संवाददातासड़क पर जलभराव की समस्या को ले अपना विरोध व आक्रोश ग्रामीणों द्वारा उक्त जलभराव में धान रोपनी करते हुए जताया गया। मामला बरमसिया-परासी मुख्य सड़क का है। झाझा के शहरी क्षेत्र के सीमाने पर स्थित महापुर गांव के समीप की सड़क पर जलजमाव एवं कीचड़मय स्थिति के मद्देनजर रविवार को राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद यादव उर्फ फुटल कपार एवं ग्रामीणों ने सड़क के जलजमाव के बीच धान रोप कर विरोध प्रदर्शन किया। बिनोद यादव ने कहा कि वे लोग जब भी आंदोलन करते हैं तब सड़क की मरम्मत कर दी जाती है, किंतु इसके अलावा कभी सड़क की समस्या व उसके समाधान की ओर विभाग का ध्यान नहीं रहता है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या हर बार विरोध प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.